24 News Updete निंबाहेड़ा (कविता पारख)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को देश के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरगामी बजट माना जा रहा है। यह बजट देश के युवाओं, व्यापारियों, गरीबों, मजदूरों, किसानों और उद्यमियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने वाला है।
वंडर सीमेंट टाउन हॉल निंबाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बजट 2026 के प्रभारी जसवंत सिंह विश्नोई अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार की विशेष उपस्थिति में निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कर सलाहकारों, व्यवसायी, उद्यमीयों,पेंशनर्स अधिवक्ताओ, किसान, पशुपालक,महिलाएं, युवा, कामगार, श्रमिकों, चिकित्सकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बजटः2026 का सीधा प्रसारण देखा गया।
केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के पश्चात प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि बजट 2026 में रोजगार सृजन, उद्यमिता को प्रोत्साहन, स्टार्ट अप्स, एमएसएमई, बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं के लिए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के प्रावधानों से देश की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग जगत के लिए यह बजट उत्साहवर्धक साबित होगा। कर संरचना को सरल बनाने, निवेश को बढ़ावा देने और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और सुदृढ़ करने के कदमों से देश में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही एमएसएमई और स्टार्टअप सेक्टर के लिए घोषित प्रोत्साहन योजनाएं रोजगार के नए द्वार खोलेंगी।
गरीबों और मजदूर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आवास, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक कल्याण योजनाओं को और मजबूत किया है। इससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
विधायक कृपलानी के साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिलाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ रतन लाल गाडरी, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ महावीर सिंह कृष्णावत, गब्बर सिंह अहीर, बगदीराम धाकड़, जगदीश आंजना, नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, कनेरा अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, मोतीलाल आहूजा, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, आदि सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बजट केवल वर्तमान की आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने का स्पष्ट विजन प्रस्तुत करता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक बजट के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है।
बजट प्रतिक्रिया बजट 2026 देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला दस्तावेज – विधायक कृपलानी

Advertisements
