उदयपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बामसेफ और डीएस-4 के सहयोग से पार्टी संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर जालोर जिले के हादेतर, सांचौर में जोन स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।उदयपुर जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल (एडवोकेट) ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा जोन प्रभारी जगदीश चंद्र पाल रहे, जबकि हरीश गॉड और सुखराम बोस विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बहुजन मिशनरी गायक नारायण जोधा रहे, जिन्होंने बहुजन महापुरुषों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर सभा में उत्साह का माहौल बना दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कांशीराम के जीवन, उनके संघर्ष और बहुजन आंदोलन में दिए गए योगदान को विस्तार से याद किया।सभा में उदयपुर से जोन प्रभारी चंद्र प्रकाश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सांचौर पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया।इस दौरान उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर, सिरोही, बाड़मेर और जैसलमेर सहित विभिन्न जिलों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उदयपुर से जोन प्रभारी चंद्र प्रकाश खटीक, जिला प्रभारी एडवोकेट सुरेश कुमार मेघवाल, मांगीलाल सेन, जिला अध्यक्ष शिवकुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार गौतम, होशियार सिंह जाटव, लोगर लाल दांगी, शंकर लाल दांगी, दलपत गरासिया और चंपालाल गरासिया सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व उपभोक्ता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता जरूरी – पालीवाल कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स का वार्षिक अधिवेशन: स्थायी समाधान के लिए पांचों कृषि विश्वविद्यालयों को एकजुट होने की जरूरत, 450 से अधिक पेंशनर्स शामिल, 139 वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान