24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। रेलवे भी कमाल करता है। लोगों की बजाय नेताओं की सुनता है। रेलवे भले ही चलता जनता के पैसों से है मगर यहां पर नेताओं की ही तूती बोलती है। अफसर भी उन्हीं की हाजिरी बजाते है। उदयपुर के रेलप्रेमी बरसों से अहमदाबाद का ट्रेक पूरा होने व चालू होने के बाद लंबी दूरी की रेलगगाड़ियों से बेंगलूरू व मुंबई की रेलगाड़ियां मांग रहे हैं। ज्ञापन देकर थक गए हैं, अभियान चलाकर दिमाग का दही कर दिया है लेकिन एप्रोच वाले भाई साहब के चलतेगाड़ी चंडीगढ़ की मिल रही है।खबर आई है कि उदयपुर सिटी-चंडीगढ-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20989, उदयपुर सिटी-चंडीगढ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा दिनांक 27.09.25 से उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे आगमन व 23.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.50 बजे चंडीगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20990, चंडीगढ-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेलसेवा दिनांक 28.09.25 से चंडीगढ से प्रत्येक गुरूवार व रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 21.15 बजे आगमन व 21.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.25 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जीन्द, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र व अम्बाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बें होगें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिंद्रा ने लॉन्च की नई CEV-V रेंज, पर्यावरण मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक उपकरण औदिच्य समाज के नौ दिवसीय सामूहिक गरबा महोत्सव में हर दिन अलग-अलग थीम पर गरबा नृत्य