24 News Update उदयपुर। केंद्र सरकार ने राजस्थान में रेल संपर्कों को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने उदयपुर के लिए अहम माने जा रहे उमरा–देबारी 25 किलोमीटर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को 492 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना न केवल उदयपुर बल्कि पूरे दक्षिणी राजस्थान के रेल नेटवर्क को नई गति देने वाली साबित होगी।रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह दोहरीकरण कार्य पर्यटन नगरी उदयपुर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से और अधिक सुदृढ़ रूप से जोड़ने की दिशा में एक रणनीतिक पहल है। डबल लाइन के निर्माण से अहमदाबाद–उदयपुर–जयपुर रेल कॉरिडोर पर यातायात सुगम और तेज होगा, जिससे यात्रियों को समय की बचत के साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।पर्यटन और उद्योग को मिलेगा सीधा लाभउमरा–देबारी खंड के दोहरीकरण से चित्तौड़गढ़ और उदयपुर क्षेत्र में पर्यटक आवागमन बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, भीलवाड़ा के वस्त्र उद्योग और चित्तौड़गढ़ क्षेत्र की सीमेंट इंडस्ट्री को लॉजिस्टिक्स में सहूलियत मिलेगी, जिससे उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।लाइन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की रफ्तार होगी तेजडबल लाइन के चालू होने से इस मार्ग की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा और ट्रेनों की औसत गति भी बढ़ेगी, जिससे यात्री और माल परिवहन दोनों अधिक कुशल बनेंगे।उदयपुर सिटी स्टेशन का पुनर्विकास भी प्रगति परगौरतलब है कि उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी 354 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से चल रहा है। स्टेशन के आधुनिकीकरण और उमरा–देबारी रेलखंड के दोहरीकरण जैसे कार्यों के पूरा होने से उदयपुर क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 से फतहसागर की पाल पर खिलेगा रंग-बिरंगे फूलों का संसार, शिल्पग्राम उत्सव के साथ भव्य पुष्प प्रदर्शनी, 4 जनवरी तक चलेगा फूलों का मेला जगदीश चौक पर जाम के जंजाल से उबाल, व्यापारियों का हल्लाबोल, नो-व्हीकल जोन, वन वे की मांग