– राष्ट्रसंत पुलक सागर के सानिध्य में 3 नवम्बर को होगी भव्य जैनेश्वरी दीक्षा– आज निकलेगा वरघोड़ा, होगी गोद भराई, हल्दी रस्म और रात्रि में भक्ति संध्या– जवाहर जैन शिक्षण संस्थान में आयोजित होगा दीक्षा संस्कार कार्यक्रम– गोविंद नगर से जवाहर संस्थान तक छाएंगे भक्तिमय रंग, निकलेगा भव्य वरघोड़ा– धर्म नगरी उदयपुर में सजेगा आध्यात्मिक उत्सव, संयम मार्ग पर तीन दीक्षार्थी उदयपुर, 1 नवम्बर। श्री आदिनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट, सेक्टर 11, सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर, आदिनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट एवं पुलक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आदिनाथ भवन, सेक्टर 11 में प्रवासरत राष्ट्रसंत आचार्य श्री पुलक सागर महाराज के सानिध्य में सोमवार, 3 नवम्बर को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह का आयोजन होगा। इस पावन अवसर पर क्षुल्लक प्रतिभा सागर, क्षुल्लक पूर्णिमा सागर और ब्रह्मचारी शोभा दीदी दीक्षा ग्रहण करेंगी। कार्यक्रम संयोजक अशोक शाह ने बताया कि यह आयोजन न केवल उदयपुर बल्कि सम्पूर्ण मेवाड़ के लिए एक आध्यात्मिक पर्व के समान है। इस अवसर पर आचार्य पुलक सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि दीक्षा जीवन का सर्वोच्च त्याग और आत्मकल्याण का द्वार है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति सांसारिक बंधनों को त्यागकर संयम का मार्ग अपनाता है, तब वह समूचे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता है।कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी रस्म सेकार्यक्रम संयोजक अशोक शाह ने बताया कि शनिवार को दीक्षा महोत्सव की शुरुआत मेहंदी रस्म के साथ हुई। प्रात: कालीन बेला में आचार्य श्री पुलक सागर महाराज का गोविंद नगर, सेक्टर 13 में भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। नगरवासियों ने घर-घर तोरण-द्वार सजाकर मंगल ध्वज फहराए।– रविवार को वरघोड़ा, गोद भराई व भक्ति संध्यापुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत ने बताया कि रविवार, 2 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे बिनौली यात्रा एवं दीक्षार्थियों की गोद भराई का आयोजन होगा। यह यात्रा आदिनाथ भवन सेक्टर 11 से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे और महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाए जाएंगे। यात्रा के पश्चात हल्दी रस्म का कार्यक्रम होगा। रात्रि में भव्य भक्ति संध्या में देशभर से आए भजन गायक भक्तिरस की धारा बहाएंगे। – सोमवार को शुभ मुहूर्त में दीक्षा कार्यक्रमसोमवार, 3 नवम्बर को दोपहर 2 बजे शुभ मुहूर्त में जवाहर जैन शिक्षण संस्थान, सेक्टर 11 में जैनेश्वरी दीक्षा संस्कार संपन्न होगा। दीक्षा कार्यक्रम में आचार्य श्री पुलक सागर महाराज अपने प्रवचन से दीक्षार्थियों को संयम और सादगी का मार्ग दिखाएंगे। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से दिगंबर जैन साधु-साध्वी, मुनि संघ, श्रावक-श्राविकाएँ एवं हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।अध्यक्ष पारस चित्तौड़ा, महामंत्री कमलकांत जोलावत, कोषाध्यक्ष सुरेश वखारिया, सह संयोजक महावीर सिंघवी ने बताया कि दीक्षा समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं। स्थल पर विशाल पंडाल, भव्य मंच, साउंड सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। – श्रद्धालुओं में उत्साह चरम परदीक्षा कार्यक्रम को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह है। कई श्रद्धालु पिछले एक सप्ताह से इस आयोजन की सेवा व्यवस्था में जुटे हैं। पुलक मंच के युवा सदस्य वरघोड़ा में विशेष झांकियाँ प्रस्तुत करेंगे। भवन को फूलों, रंगोलियों और दीपकों से सजाया जा रहा है। समारोह में मेवाड़, मारवाड़, गुजरात, दिल्ली और मध्यप्रदेश से श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत का स्वागत, कर्मचारी संगठन ने किया सम्मान, किरण तंवर के मामले में तुरंत कार्य आदेश जारी करने के निर्देश दिए इस्काॅन मे तुलसी सालिगराम विवाह हुआ