Site icon 24 News Update

गोवर्धन सागर में युवती का शव मिला, पुलिस ने की पहचान की अपील

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर के गोवर्धन सागर क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसने आंखों पर नजर का चश्मा पहना हुआ है। युवती ने गाजर रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट, काले रंग की पत्तेदार डिजाइन वाली लोअर, काले रंग के मोजे और गुलाबी रंग की प्लास्टिक चप्पल पहन रखी थी। शव गोवर्धन सागर स्थित पार्क के पास पानी में तैरता हुआ मिला। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त हुलिए के आधार पर युवती की पहचान के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल गोवर्धन विलास थाना से संपर्क कर सूचना दें।

Exit mobile version