Site icon 24 News Update

भाजपा का आत्म निर्भर भारत पर सम्मेलन सम्पन्न

Advertisements

24 News Update खेरवाड़ा, खेरवाड़ा विधानसभा भाजपा का आत्मनिर्भर भारत विषय पर खेरवाड़ा विद्यानिकेतन सभागार में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने बताया कि सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद कनक मल कटारा तथा पूर्व विधायक नानालाल अहारी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता कटारा ने अपने उद्बोधन में बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान का लक्ष्य घरेलू उत्पादन को बढ़ाना, स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देना, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भरता के माध्यम से रोजगार के अवसर पैदा करना है साथ ही एक गीत के माध्यम से भी सदन को प्रेरित कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

पूर्व विधायक अहारी ने अपने संबोधन में बताया कि स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं।” ‘वोकल फोर लोकल’ केवल नारा नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। स्थानीय उत्पाद अपनाएं, कारीगरों और उद्यमियों का समर्थन कर उनका सम्मान बढ़ाएं। सम्मेलन को पूर्व प्रधान अमृत लाल डामोर ने भी संबोधित किया। देहात जिला मंत्री अमित कलाल एवं एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकरलाल खराड़ी बतौर अतिथि मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी बजरंग लाल अग्रवाल, महामंत्री भूपेंद्र कलाल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष बदामी लाल सुथार, युवा नेता भावनेश मीणा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खेरवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता द्वारा किया गया एवं सभी का आभार प्रकट किया गया।

Exit mobile version