24 News Update उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा उदयपुर देहात द्वारा बलिचा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनावों की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक महंत अनुज महाराज के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ, हवन एवं छप्पन भोग अर्पण के साथ हुई। इसके बाद जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक विजेंद्र पुनिया एवं जिला सह संगठन प्रभारी जुगल किशोर ने ध्वजारोहण किया।दोपहर में आयोजित सम्मान समारोह में जनसंघ कालीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मीसा बंदियों का पगड़ी, माला, अपराणा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान संगठन के प्रति सेवा, समर्पण और विस्तार का संकल्प दोहराया गया।समारोह को संबोधित करते हुए जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी ने कहा कि देश के 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ता को पार्टी की मूल शक्ति बताते हुए कार्यकर्ताओं की देखभाल और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता विजेंद्र पुनिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से प्रेरित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और सुदृढ़ कैडर निर्माण पर ध्यान देने का आग्रह किया।जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि पार्टी की जनस्वीकार्यता बढ़ने के साथ अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने संगठन की मूल संरचना और संस्कृति को बनाए रखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और अधिकाधिक परिवारों को पार्टी से जोड़ने की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम को सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, जिला सह संगठन प्रभारी जुगल किशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला, सुंदर लाल भानावत एवं डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, खेरवाड़ा से नाना लाल अहारी, धरियावद से कन्हैया लाल मीणा, मावली से कृष्ण गोपाल पालीवाल, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, कार्यक्रम संयोजक मोहब्बत सिंह राव एवं दीपक शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सोनल मीणा, शंकर खराड़ी, पप्पू राणा भील, मुरारी लाल बंबोरिया, घनश्याम मेनारिया, संजय मेहता, भाजयुमो महामंत्री यशवंत पुरोहित सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलगुरुओं की बैठक में पेंशन कोष और कर्मचारियों के नियमितीकरण पर बनी सहमति कुराबड़ में मोहित ज्वेलर्स चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 किलो चांदी के आभूषण बरामद