24 News Update खेरवाड़ा , भारतीय जनता पार्टी खेरवाड़ा मंडल की बैठक कस्बे के डाक बंगला परिसर में सम्पन्न हुई। मण्डल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने बताया कि एसआईआर एवं पार्टी के संगठनात्मक विचार विमर्श को लेकर देहात जिला प्रभारी मोतीलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में बैठक आहूत की गई। मीणा द्वारा पदाधिकारियों से एसआईआर की प्रगति के बारे में जानकारी जुटा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। पार्टी के संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मीणा ने क्षेत्र के कई बुथ एवं शक्ति केंद्रों पर पहुंच कर शक्ति केन्द्र संयोजक / प्रभारी, बूथ अध्यक्ष से संगठन से संबंधित जानकारी जुटाई। प्रभारी मीणा ने पार्टी के मोर्चो एवं प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारी, भाजपा मण्डल कार्यकारिणी (वर्तमान/पूर्व), शक्ति केन्द्र संयोजक / प्रभारी, बूथ अध्यक्ष ,बूथ कार्यकारिणी एवं बीएलए 2, पूर्व प्रधान, पूर्व उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उप सरपंच (वर्तमान/पूर्व) एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनावों के मद्दे नजर एक जुट होकर पार्टी उम्मीदवारों को जीताने तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक से पूर्व मंडल की ओर से पदाधिकारियों द्वारा जिला देहात प्रभारी का उपर्णा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर देहात जिला मंत्री अमित कलाल एवं लक्ष्मी अहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, पूर्व उप प्रधान हलु राम डामोर, देहात जिला पदाधिकारी आजाद कलाल,अध्यक्ष हेमंत मेहता, उपाध्यक्ष बदामी लाल सुथार, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नरेश मोची, राजेंद्र खराड़ी, हरीश पानेरी सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चोरी के शक ने ली एक और जान: होटल में रोककर पिटाई, इलाज से पहले टूटा 20 वर्षीय युवक का दम भीलवाड़ा में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का हल्ला, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन