24 न्यूज अपडेट उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। व्यक्ति आते-जाते रहते हैं, लेकिन यदि पार्टी को सर्वोच्च मानकर कार्य किया जाये तो कभी विफलता नहीं मिलेगी। यह विचार शुक्रवार को पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा शहर जिला की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में जमीनी स्तर के प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। पद के साथ पदाधिकारियों में अभिमान नहीं आना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि जब तक समाज की पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जायेगा, तब तक देश की उन्नति संभव नहीं है। इसी विचारधारा के आधार पर जनसंघ की स्थापना की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक एवं प्रभारी बंशीलाल खटीक ने कहा कि हम सत्ता के लिए राजनीति में नहीं आये हैं, बल्कि मां भारती की सेवा के लिए इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। संगठन सर्वोपरि है और हमें गर्व होना चाहिए कि हमें पार्टी ने यह अवसर दिया।सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुंदर सिंह भंडारी और भैरोसिंह शेखावत जैसे कई युग देखे हैं। संगठन अपनी गति से चलता है। व्यक्ति आते-जाते हैं लेकिन कार्यकर्ता कभी पुराना नहीं होता। पार्टी में सभी को समान अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है, और कार्यकर्ताओं के दम पर हम 80 की 80 सीटें जीतेंगे। भाजपा कार्यकर्ता टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं।ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा ने कहा कि यह हमारा सातवां बोर्ड बनने जा रहा है। दायित्व बड़ा या छोटा नहीं होता। जिन्हें पद नहीं मिला है, उन्हें भी साथ लेकर चलना चाहिए। संगठन है तो हम हैं। महामंत्री पारस सिंघवी ने कहा कि राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं होता। दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करना पड़ता है। अतिशीघ्र कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा की रीति-नीति से नवीन कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जायेगा।महामंत्री देवीलाल सालवी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद सभी पदाधिकारियों का उपरणा पहना कर सम्मान किया गया। बैठक में सभी मंडल एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी सीमा चम्पावत ने जानकारी दी कि बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मांडावत, तख्तसिंह शक्तावत, दिलिप सिंह राठौड़, देवनारायण धाबाई, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, रणजीत दिग्पाल, मुकेश जोशी, विजय आहुजा, कन्हैयालाल वैष्णव, कमलेश शर्मा, सुनील चौधरी, महेश गोस्वामी, रुचिका जैन, प्रताप सिंह राठौड़, अमृत मेनारिया, महामंत्री पंकज बोराणा, हंसा माली, जगदीश शर्मा, तुषार मेहता, मनोहर चौधरी, गोविंद्र दीक्षित, किरण तातेड, डॉ. जिनेंद्र शास्त्री, प्रकाश अग्रवाल, सपना कुर्डिया, करण सिंह शक्तावत, शैलेन्द्र चौहान, हीरालाल डांगी, बाबूलाल ओड, खुशबू मालवीय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन पारस सिंघवी ने किया तथा आभार देवीलाल सालवी ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री कृष्ण छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न राजस्थान में संकटग्रस्त औषधीय पौधों की सतत खेती पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन