24 News update उदयपुर। दीपावली भाजपा शहर जिला उदयपुर की ओर से कल, 20 अक्टूबर को कृष्णा वाटिका, आरके सर्कल, पुला में दीपोत्सव स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होगी, जिसके बाद भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दीपोत्सव की विशेष आरती के माध्यम से दीपावली का स्वागत किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और समाज के गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
इस स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान दीपावली स्नेहभोज भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ता और समाजजन भाग लेंगे। भाजपा शहर जिला पदाधिकारी बंशीलाल खटीक, पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी और डॉ. पंकज बोराणा सहित जिले भर के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने दी।
भाजपा शहर जिला का दीपोत्सव स्नेह मिलन व जिलाध्यक्ष का जन्मदिवस समारोह कार्यक्रम कल कृष्णा वाटिका में

Advertisements
