Site icon 24 News Update

बीजेपी ने राखी राठौड़ को बनाया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

Advertisements

उदयपुर, 01 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूर्व पार्षद और वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ को पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय राजस्थान के पार्टी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लिया।

जानकारी के अनुसार, यह पद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के सिरोही जिला अध्यक्ष बनने के बाद से खाली था। तीन दिन पहले बीजेपी ने छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की थी, लेकिन उस समय महिला मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई थी। आज पार्टी ने राखी राठौड़ को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंप दी

राखी राठौड़ ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति मिलने के बाद कहा, “सबसे पहले मैं संगठन का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगी कि मुझ जैसी एक छोटी सी कार्यकर्ता को यह दायित्व दिया गया। निश्चित तौर पर पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है, उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हर जिले में हमारी महिला मोर्चा की टीम बहुत अच्छे से काम कर रही है। इसे और बेहतर कैसे किया जा सकता है, इस दिशा में प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया है। हमारी पार्टी में भी महिलाएं आगे आकर राष्ट्र निर्माण के काम में सहयोग करें, इसे प्राथमिकता देंगे।”

Exit mobile version