Site icon 24 News Update

बिनोता खाकल देव मंदिर का मासिक दान पात्र खोला, ₹1.98 लाख से अधिक की आय

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। बिनोता कस्बे के प्रसिद्ध खाकल देव मंदिर का मासिक दान पात्र गुरुवार को मंदिर कमेटी सदस्यों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में खोला गया। दान पात्र खुलने से पूर्व मंदिर के पुजारी अनिल अमृत राम गुर्जर द्वारा मंदिर की सभी प्रतिमाओं का शुद्धिकरण कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कराई गई।
मंदिर कमेटी के सचिव अनिल भारद्वाज ने बताया कि आरती के पश्चात कमेटी सदस्यों की मौजूदगी में दान पात्र से राशि निकालकर गणना की गई। दान पात्र से ₹1,70,892 नकद प्राप्त हुए, वहीं धर्मशाला एवं अन्य स्रोतों से ₹27,575 नकद प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 303 ग्राम चांदी के आभूषण भी दान स्वरूप मिले। इस प्रकार मंदिर दान पात्र व धर्मशाला की कुल आय ₹1,98,467 रही।
राशि गणना के दौरान शक्ति सिंह शक्तावत, हिम्मत सिंह, उम्मेद सिंह शक्तावत, प्रहलाद पाटीदार, गोपाल तिवारी, श्यामलाल जाटिया, रतनलाल डांगी, कैलाश तेली, अनिल गुर्जर, जसवंत सिंह राठौड़, जसवंत सुथार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version