नई दिल्ली। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में बिहार में चल रही रेलवे परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व लाभ मिला है।उन्होंने बताया कि 11 वर्ष पूर्व बिहार के लिए रेलवे बजट मात्र ₹1132 करोड़ था, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर ₹10,000 करोड़ कर दिया है। यह नौ गुना वृद्धि राज्य की आकांक्षाओं और जरूरतों के प्रति केंद्र सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा,“इन परियोजनाओं की शुरुआत भी एनडीए सरकार ने की थी और समापन भी एनडीए सरकार कर रही है। इससे यह सिद्ध होता है कि बिहार की जनता के साथ न्याय केवल एनडीए ही कर सकती है।”शिवहर–सीतामढ़ी रेल परियोजना को मिली गति, बागमती पर ब्रिज का टेंडर जारीश्री वैष्णव ने शिवहर–सीतामढ़ी रेलवे परियोजना पर विस्तार से बोलते हुए बताया कि यह परियोजना राज्य के उत्तर-मध्य क्षेत्र की लाइफलाइन बनने जा रही है। इस परियोजना के तहत बागमती नदी पर एक नया पुल बनाया जाएगा, जो देकुली धाम शिवहर को रेल नेटवर्क से जोड़ेगा।इस पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परियोजना के भूमि अधिग्रहण हेतु ₹262 करोड़ की राशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है और कार्य प्रगति पर है। साथ ही, सीतामढ़ी–शिवहर नई रेल लाइन परियोजना के लिए ₹557 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं और कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अमृत भारत ट्रेनों से गरीबों को नई सुविधा, बिहार को नई कनेक्टिविटी रेल मंत्री ने “अमृत भारत ट्रेनों” को गरीबों की सुविधा का प्रतीक बताते हुए कहा कि ये ट्रेनें प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं, जिसका उद्देश्य है – सामान्य नागरिकों को भी आधुनिक रेल सुविधा उपलब्ध कराना।बिहार को मिली मुख्य अमृत भारत ट्रेन कनेक्टिविटी:पटना–दिल्लीदरभंगा–दिल्लीदरभंगा–बैंगलोरश्री वैष्णव ने कहा कि इन ट्रेनों के जरिये बिहार के सामान्य यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य के और क्षेत्रों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।रेलवे विकास की नई परिभाषा लिख रहा बिहारकुल मिलाकर, बिहार के लिए रेलवे बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी और बड़े स्तर पर परियोजनाओं की घोषणा इस बात का प्रमाण है कि राज्य में सुधार, सुविधा और संरचना को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। रेलवे के माध्यम से बिहार के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड: पटना पुलिस और बंगाल STF की संयुक्त कार्रवाई, 8 गिरफ्तार, 6 हिरासत मेंहत्या की सुपारी जेल में हुई दोस्ती के बाद दी गई; पारस अस्पताल के स्टाफ पर भी शक गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का खुलासा: चार काल्पनिक देशों का बना ‘राजदूत’, 44 लाख कैश, 34 फर्जी मोहरें और डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जब्त