अल्टो कार जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार 24 News update उदयपुर, 16 अप्रैल 2025जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए थाना बेकरिया और थाना माण्डव की संयुक्त टीम ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान 43 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। गुप्त सूचना पर हुई संयुक्त कार्रवाईथाना माण्डव के थानाधिकारी श्री देवीलाल मय टीम गश्त के दौरान माण्डव से देवला की ओर आ रही एक संदिग्ध अल्टो कार (RJ 30 CB 4976) का पीछा कर रहे थे। कार में अवैध मादक पदार्थ होने की आशंका थी। उन्होंने इस सूचना को तत्काल थाना बेकरिया को प्रेषित किया, जिसके बाद थानाधिकारी श्री उत्तमसिंह के नेतृत्व में टीम ने देवला स्थित नीचला चौराहा पर नाकाबंदी की। फिल्मी अंदाज में पीछा और गिरफ्तारीनाकाबंदी देखकर संदिग्ध अल्टो कार तेज रफ्तार में यूटर्न लेकर वापस कोटड़ा की ओर भागने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया। लगभग एक किलोमीटर पीछा करने के बाद कार में सवार एक व्यक्ति चलती कार से कूदकर झाड़ियों में फरार हो गया, जबकि कार चालक को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 43 किलो गांजा, कार और दस्तावेज जब्तपकड़े गए चालक ने पूछताछ में अपना नाम विष्णुदास पुत्र बंशीदास निवासी धनोली, कुंवारिया, जिला राजसमंद बताया तथा फरार साथी का नाम महेन्द्रसिंह पुत्र सुरजसिंह निवासी प्रेमपुरा, पीपली अहिरान, कुंवारिया बताया। कार की तलाशी लेने पर पीछे की सीट पर एक कपड़े के बोरे व तीन प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 43 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त कार, उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, दो बैंक पासबुक, ई-पैन कार्ड की प्रतिलिपियां व फोटोग्राफ भी जब्त किए गए। आरोपी विष्णुदास को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण संख्या 79/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम सदस्य:थाना बेकरिया टीम: श्री उत्तमसिंह, थानाधिकारी श्री धर्मीलाल, हैडकानि. 1289 श्री विजेश कुमार, हैडकानि. 2350 श्री जोधाराम, कानि. 350 श्री उम्मेदाराम, कानि. 1402 श्री भीखाराम, कानि. 1270 (चालक) श्री मांगाराम, कानि. 614 श्री सीताराम, कानि. 1019 श्री करणसिंह, कानि. 1309 थाना माण्डव टीम: श्री देवीलाल, उप निरीक्षक, थानाधिकारी श्री निलेश, कानि. 501 श्री दुर्गेश, कानि. 1236 श्री भरत, कानि. 744 पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने संयुक्त टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता बताया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निगम का दस्ता रास्ते पर रखे 13 कूलर और 2 एसी जब्त कर ले गया पावर बाइक पर स्टंट कर रहे चार बाइकर्स पुलिस की गिरफ्त में, बाघपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई