24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर में स्थित पी एम श्री महिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागवाड़ा में 29 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वेलचन्द पाटीदार तथा नोडल स्तरीय साइकिल वितरण प्रभारी विरल जैन ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। कई छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में दूरी की समस्या होती है, ऐसे में साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई में सहूलियत होगी और वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगी। पीटीए अध्यक्ष शिक्षा विद उमाकांत व्यास ने भी छात्राओं को नियमित अध्ययन करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और इस तरह की योजनाएं छात्राओं को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करती हैं। इस अवसर पर उमेश पाटीदार, शिवराम मोची, चंद्र कांता सिंधी, सुंदरलाल, योगेश कुमार सुथार, संदीप कुमार जोशी, देवेंद्र कुमार भट्ट,शाकिर मोहम्मद अर्जुन लाल राठौड़ , मुकेश कुमार भट्ट समेत समस्त विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों की उपस्थिति में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। साइकिल वितरण के बाद छात्राओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वे समय पर पढ़ाई कर सकेंगी। संचालन विरल जैन व आभार देवेंद्र कुमार भट्ट ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गैस की किल्लत को लेकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, सभी जगह गैस उपलब्ध : विधायक डेचा भारतीय नववर्ष मनाए जाने को लेकर हुई बैठक