24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती बरोडीया गांव में यजमान सुरेश रतन पंचोली के निवास पर नगर के मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से पौष पूर्णिमा पर 763वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
प्रारंभ में यजमान ने भगवान रामजी व हनुमान जी का तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजन किया। मंडल के जितेन्द्र सुथार, भरत भट ने गणपति पूजन, सरस्वती वंदना, बालमुकुंद भट्ट ने हनुमान जी का आव्हान किया। सर्वप्रथम राष्ट्र देवों की भावना रखते हुए सभी उपस्थित धर्मप्रेमियों द्वारा राष्ट्रगान किया गया, और यजमान परिवार ने मंडल के सभी सदस्यों का शब्दसुमन द्वारा अभिनंदन किया। मंडल की ओर से कर्मवीरसिंह, जितेन्द्र कलाल ने माल्यार्पण व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
मंडल के सौरभ भट्ट, राहुल भगत टीम ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर गायन किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद किशोर भावसार, चेतन गोगरोत, नरेन्द्र सोमपुरा, जुगल किशोर सोनी, नकुल गोगरोत, प्रीतम पंचाल, जितेन्द्र कलाल, राहुल भगत सहित कलाकारों ने दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले भजनों जैसे— “तेरा दु:ख दूर करे मेरे राम…”, “मुझे दास बनाकर रख लेना प्रभु, तुम अपने चरणों में…”, “सज रहे भोलेबाबा निराले दुल्हे में…”, “एक नजर कृपा की डालो मानूंगा एहसान…”, “कण-कण में वास है तुम्हारा…”, “हे धन्य तेरी माया इस जग में, ओ दुनिया के रखवाले…”, “हम कथा सुनाते हैं राम सकल गुणगान की…” …सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। साथ ही डैनी के द्वारा ऑर्गन के मधुर स्वर लहरों और नकुल गोगरोत के ढोलक की थाप पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर रोशन भट्ट, ओमप्रकाश सुथार, निलेश भट्ट, रमेश जोशी, ललित मिस्त्री और ऑक्टोपैड पर जिग्नेश रावल ने संगत दी।
अंत में मंडल के नरेश भट्ट, शिवलहरी, धार्मिक पंचाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वरिष्ठ नागरिक दामोदर गोगरोत ने मंडल की सराहना करते हुए कहा कि मंडल गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर धर्म की अलख जगा रहे हैं और नई पीढ़ी को जोड़ने का कार्य कर नेक काम कर रहे हैं। गांव के समाजसेवी धुलजी भाई ने कहा कि गांव में भक्तिमय व आनंददायक वातावरण बनाने के लिए मंडल का आभार प्रकट किया।
अंत में यजमान परिवार द्वारा आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सुखदेव शर्मा, नवनीत कलाल, जितेन्द्र, अमित, दीपक त्रिवेदी, मनोहर, हीरालाल, तुलसीराम, रमेशचंद्र, नयन, मुकेश, मयंक, हितेश, राकेश पचोली, उमेश कलाल सहित आसपास के कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading