Site icon 24 News Update

भीलवाड़ा कलेक्टर कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी:कैंपस करवाया खाली, मॉकड्रिल निकलने पर सबको मिली राहत

Advertisements

24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ने के धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप मच गया। हालांकि ये मॉकड्रिल का हिस्सा था। सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल कर कैंपस को खाली करवाया गया।

अफरा-तफरी मची,सब कार्यालय से बाहर निकले

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी अधिकारी ओर कर्मचारी जिला कलेक्टर कैंपस के बाहर बाहर आ गए। बाद में पता चला कि यह सब कुछ एक मॉकड्रिल के तहत किया गया है। आपात परिस्थितियों में किस प्रकार से अपने आप को सुरक्षित रखना है साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं को माकूल रखने और सुरक्षा इंतजाम को चेक करने के लिए मंगलवार सुबह 10:45 बजे के बाद एक मैसेज वायरल किया गया था।

मेल पर मिली धमकी, कलेक्ट्री में बम

इसमें बताया गया कि बताया गया कि जिला कलेक्टर कार्यालय को एक मेल के द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बड़ी संख्या में ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारी अधिकारी और कर्मचारी तुरंत अपने कमरों से बाहर कैंपस में इकट्ठा हो गए। हर एक की जुबान पर ईमेल की ही चर्चा रही।

कार्यालय ओर गाड़ियों की कड़ी चेकिंग की गई

जब यह मॉक ड्रिल निकली तो सबने राहत की सांस ली।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ते दस्ता मौके पर पहुंचा।पुलिस ने कलेक्टर में आने जाने वाले गेट को बंद कर दिया। साथ ही यहां से निकलने वाली हर एक गाड़ी की चेकिंग कर पूछताछ की गई।

एएसपी बोले-मेरी सबसे अपील यह मॉकड्रिल थी

एएसपी पारस जैन ने बताया कि आज कलेक्ट्री में बम रखने की धमकी मिली थी, जो अफवाह थी। उस पर हमने सारा पुलिस का जो सिस्टम है उसको ढ़ंग से चेक करवाया। पूरे कलेक्ट परिसर को चेक किया गया, बाद में यह चीज क्लियर हुई की यह मॉकड्रिल है मेरी सभी शहरवासियों से अपील है कि यह मॉकड्रिल था और इसमें हमारी पुलिस की एफिशिएंसी है उसको चेक किया गया।

Exit mobile version