24 News Update जहाजपुर (भीलवाड़ा) जिले की जहाजपुर तहसील के ठिठोडा जहांगीर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील (पोषाहार) व्यवस्था में भारी अनियमितता और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के रसोई कर्मचारी और स्टाफ की लापरवाही के चलते नन्हे बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है।इस मामले की सूचना मिलने पर भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा (आजाद) ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने वर्तमान ‘डबल इंजन’ सरकार, स्थानीय विधायक और शिक्षा विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘मिड-डे मील’ योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। दुर्गा लाल बैरवा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा भारी बजट आवंटित किए जाने के बावजूद बच्चों को सही पोषण नहीं मिल रहा है, जो कि हर नागरिक के अधिकारों का हनन है।3 दिन का अल्टीमेटम:भीम आर्मी और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि:दोषी रसोई कर्मचारियों को तुरंत नोटिस जारी किया जाए।स्कूल स्टाफ में कार्यरत संबंधित बाबू को तत्काल एपीओ (APO) किया जाए।दुर्गा लाल बैरवा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो समस्त ग्रामवासी और स्कूली बच्चे मिलकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकरअनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी स्वयं शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धनोप माता मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक — व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश डंपिंग यार्ड के विरोध में बवाल: बांसवाड़ा में ग्रामीणों का पथराव, SDM-तहसीलदार की गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 8 कर्मचारी घायल