Site icon 24 News Update

क्षत्रिय विकास संस्थान के भवानी सिंह जोलावास निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Advertisements

24 News Update उदयपुर। विगत चार दशकों से सामाजिक कल्याण, युवा सशक्तिकरण एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए सक्रिय क्षत्रिय विकास संस्थान के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को क्षत्रिय विकास भवन, महाराणा प्रताप कॉलोनी में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह रावलौत की देखरेख में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में भवानी सिंह राणावत (जोलावास) निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
चुनाव की अध्यक्षता डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत ने की। नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नवल सिंह चुंडावत (जुड़), सचिव हिम्मत सिंह शक्तावत (कलवल), सह सचिव प्रो. ललित सिंह चौहान (उलपुरा), वित्त सचिव नरेंद्र सिंह शक्तावत (पुठोली), सांस्कृतिक सचिव गोवर्धन सिंह चौहान (थामला) तथा संगठन सचिव रणविजय सिंह पंवार (सियाणा) निर्वाचित हुए। महिला सदस्यों में श्रीमती ओमजीत कंवर (कोचला), श्रीमती रेखा सोलंकी (पाटिया) और श्रीमती रेणु चौहान (जोलावास) का निर्वाचन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवानी सिंह राणावत ने कहा कि, “संस्थान में निर्विरोध चुनाव संपन्न होना सदस्यों के बीच विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। आगामी तीन वर्षों में संस्थान सामाजिक कार्यक्रमों, युवा प्रशिक्षण, सांस्कृतिक आयोजनों तथा समाजोपयोगी गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देगा।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक एवं पदाधिकारियों — राम सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह सारंगदेवोत, भंवर सिंह गगरोल, प्रहलाद सिंह ताणा, इंद्र सिंह राणावत, महेंद्र नाथ चौहान, शिवदान सिंह सेमारी सहित मेवाड़ क्षत्रिय महासभा शहर अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पाखंड, नरपत सिंह जोगरास, युवराज सिंह सारंगदेवोत, और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version