24 News Update उदयपुर। भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत की प्रांतीय बैठक बुधवार को बलराम भवन, उदयपुर में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संघ की स्थापना की स्वर्ण जयंती वर्ष तक हर गांव में प्रभावी संगठनात्मक कार्य खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में संघ की समिति गठित हो, इसके लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।गजेंद्र सिंह ने कहा कि आज भारतीय किसान संघ देश के 600 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है और अब यह संगठन अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को “स्व” का जागरण करते हुए पूर्ण विजय के संकल्प के साथ जुटना होगा।उन्होंने कहा कि समरसता, बंधुभाव, विश्वास, कुटुंब प्रबोधन एवं सांस्कृतिक संस्कारों के माध्यम से समाज को सजग व संगठित करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने स्वदेशी जीवनशैली, स्वभूषा, मर्यादा पूर्ण आचरण तथा स्व खानपान को अपनाने पर बल दिया और कहा कि इससे आत्मगौरव की भावना भी मजबूत होती है। खुशहाल गांव निर्माण की बात करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को गांव के विकास, किसानों की समृद्धि और समाज के उत्थान की दिशा में योजनाबद्ध कार्य करना होगा। कार्यक्रम के दौरान विधिवत् पूजन के साथ पुस्तकालय का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें किसानों और कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी साहित्य उपलब्ध रहेगा।ये रहे उपस्थितबैठक में अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख मणिलाल लबाना, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सीवर, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर, प्रांत महामंत्री अंबालाल शर्मा, संगठन मंत्री परमानंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेवा कार्यों को ‘जैन सेवा’ के नाम से प्रोत्साहित करने का आह्वान भारत विकास परिषद् सुभाष शाखा द्वारा 2145 छात्राओं की एनीमिया जांच