24 News Update उदयपुर। शिवरात्रि एवं होली के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए विशेष 4G ऑफर ‘आपका नंबर अभी भी आपका है’ शुरू किया है। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।
बीएसएनएल के अनुसार वे उपभोक्ता, जिन्होंने लंबे समय से अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं कराया है और जिनका नंबर ग्रेस पीरियड में चला गया है, वे मात्र 449 रुपये में रिचार्ज कर अपना नंबर दोबारा सक्रिय कर सकते हैं।
इस विशेष प्लान में 90 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन असीमित कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन तथा 5 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डाटा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
बीएसएनएल उदयपुर के प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि उपभोक्ता अपने नजदीकी रिटेलर, बीएसएनएल कार्यालय या उपभोक्ता सेवा केंद्र पर जाकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर यह योजना विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है, जो किसी कारणवश समय पर रिचार्ज नहीं करा पाए थे और उनका नंबर निष्क्रिय होने की स्थिति में पहुंच गया था।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading