नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय रेलवे और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयास से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करती ‘भारत गौरव ट्रेन’ एक बार फिर नए कलेवर में दर्शकों के सामने है। इस बार यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े गौरवशाली स्थलों की यात्रा कराएगी। यह विशेष ट्रेन 9 जून 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी और छह दिनों की इस यात्रा में महाराष्ट्र के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव से साक्षात्कार कराएगी। 100% बुकिंग के साथ जबरदस्त उत्साह आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस विशेष यात्रा को यात्रियों से 100 प्रतिशत बुकिंग के साथ शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेन में कुल 710 यात्री यात्रा करेंगे, जिनमें 480 इकोनॉमी क्लास (स्लीपर), 190 कम्फर्ट क्लास (3AC) और 40 सुपीरियर क्लास (2AC) के होंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 351वीं वर्षगांठ पर समर्पित यात्रा यह यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 351वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। छह दिनों की इस यात्रा में ट्रेन उन सभी महत्वपूर्ण स्थलों को छूएगी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन, संघर्ष और विजय गाथाएं रची गईं। यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम पहला दिन: रायगढ़ किला ट्रेन माणगांव स्टेशन (कोंकण रेलवे) पर पहुंचेगी। रायगढ़ किला भ्रमण – यही वह स्थान है जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। दूसरा दिन: पुणे – लाल महल, कस्बा गणपति, शिवसृष्टि पुणे में ठहराव। लाल महल: जहां बाल शिवाजी का जीवन बीता। कस्बा गणपति: शिवाजी की माता जीजाबाई द्वारा स्थापित ऐतिहासिक मंदिर। शिवसृष्टि: भारत का सबसे बड़ा ऐतिहासिक थीम पार्क, जहां 3डी अनुभव में शिवाजी की गाथा। तीसरा दिन: शिवनेरी किला और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग शिवनेरी: शिवाजी महाराज की जन्मस्थली। दोपहर बाद: 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक – भीमाशंकर मंदिर के दर्शन। चौथा दिन: प्रतापगढ़ किला (सतारा) अफजल खान के साथ ऐतिहासिक युद्धस्थल। यही युद्ध मराठा साम्राज्य की नींव साबित हुआ। पांचवां दिन: कोल्हापुर – महालक्ष्मी मंदिर और पन्हाला किला कोल्हापुर के प्रसिद्ध अंबाबाई मंदिर (महालक्ष्मी मंदिर) के दर्शन। पन्हाला किला: छत्रपति शिवाजी महाराज का सुरक्षित आश्रय स्थल; बाजी प्रभु देशपांडे की वीरता की गाथा भी जुड़ी है। छठा दिन: वापसी मुंबई सुबह ट्रेन CSMT मुंबई पहुंचेगी, यात्रा का समापन। विशेषताएं: पूरी यात्रा शाकाहारी भोजन सहित। वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम। एसी बसों से दर्शनीय स्थल भ्रमण। पूर्ण सुरक्षा और टूर एस्कॉर्ट की सुविधा। यात्रा बीमा सहित। सांस्कृतिक पुनर्जागरण की पहल यह टूर केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण है, जिसमें हर पड़ाव छत्रपति शिवाजी महाराज की अद्भुत रणनीति, पराक्रम और राष्ट्रनिर्माण की भावना को महसूस करने का अवसर देगा। भारत गौरव ट्रेन, वास्तव में शिवप्रेमियों और इतिहासप्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय तीर्थ यात्रा बनकर उभरी है, जो महाराष्ट्र की आत्मा और वीरता की गाथा को जीवंत करती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिलांग होटल के बाहर सोनम-राजा का नया CCTV फुटेज सामने आया: खून से सनी जैकेट जैसी जैकेट में दिखीं सोनम, अब तक लापता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: IGMC शिमला में जांच के बाद छुट्टी, फार्म हाउस में आराम कर रही