24 News Update केलवाड़ा। क्षेत्र के काकरवा गांव में लोहार समाज के मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मंगलवार सुबह मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 8 बच्चों और 8 महिलाओं सहित कुल 24 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे श्रद्धालु जूना जरगा जी से कलश लेने जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे लोगों द्वारा किए जा रहे धूप-धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और अचानक झुंड बनाकर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना में घायल सभी लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से केलवाड़ा स्थित हीरालाल देवपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें मधुमक्खियों ने डंक मारे।
घायलों में मुन्नी (5), काना (40), पूजा (25), रेखा (30), भमरू (35), चेतन (18), शंकरलाल सोनी (75), मोहित (8), सरिता (30), मनीष (14), मंजू (38), हिमत लोहार (40), ओजस्विनी (5), मनीश (4), अंध्रीबाई (68), तक्कूबाई (58), नोजाराम (70), सोहन सोनी (45), पियुष लोहार (14), दुर्गेश (48), मन्नालाल (48), खुशी (14), प्रवीन लोहार (24) और विरम लोहार (82) शामिल हैं।
प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, 24 घायल, 2 उदयपुर रेफर

Advertisements
