24 News Update उदयपुर। जिले के बावलवाडा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक बसंतीलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद गुजरात फरार होने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें दबोच लिया।पुलिस के अनुसार 15 जनवरी 2026 को मृतक के पिता लक्ष्मणलाल पुत्र जीवाजी निवासी भीलवाडा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 14 जनवरी की शाम बसंतीलाल रेहटा गांव से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे रोककर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बसंतीलाल को पहले खेरवाड़ा अस्पताल और फिर डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी गणपत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी व आसूचना सहयोग से 19 जनवरी 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 115(2), 126(2), 189(2) के तहत अनुसंधान जारी है।गिरफ्तार आरोपी:निकुंज उर्फ निकुल पुत्र बंशीलाललोकेश पुत्र लक्ष्मणप्रकाश पुत्र लक्ष्मणमहेश पुत्र लक्ष्मणलाल(सभी निवासी भीलवाडा, थाना बावलवाडा, जिला उदयपुर)कार्रवाई करने वाली टीम: थानाधिकारी गणपत सिंह, कासिम दुल्ला खान (स.उ.नि.), लक्ष्मणलाल (हेड कांस्टेबल), विपिन कुमार, अंकित चेडवाल, राकेश कुमार, गजेन्द्र, गजराज, भांतिलाल, बाबूलाल, मोहित, राकेश कटारा तथा चालक दिनेश सिंह। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर के चार साइक्लिस्ट 1050 किमी की यात्रा पर, कांची धाम नैनीताल तक ले जाएंगे सेवा और मानवता का संदेश डबोक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले का खुलासा, स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार