बांसवाड़ा। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में बांसवाड़ा जिले के गढ़ी क्षेत्र के आंजना निवासी निश्चल जैन ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 119वीं रैंक प्राप्त की है। पांचवें प्रयास में मिली इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। खास बात यह है कि निश्चल ने किसी भी कोचिंग संस्थान की मदद लिए बिना केवल सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया। निश्चल जैन के पिता विनोद जैन गढ़ी क्षेत्र के सेमलिया राजकीय विद्यालय में प्राचार्य हैं, जबकि उनकी माता लता जैन गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले निश्चल ने निरंतर मेहनत और धैर्य के साथ तैयारी करते हुए यह सफलता हासिल की। पहले भी पास कर चुके थे यूपीएससीनिश्चल जैन इससे पहले वर्ष 2023 की यूपीएससी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके थे, जिसमें उन्हें 460वीं रैंक प्राप्त हुई थी। उस समय उनका चयन भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) में हुआ था। विभाग जॉइन करने के बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और बेहतर रैंक के लिए एक वर्ष की छुट्टी लेकर फिर से तैयारी शुरू कर दी। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प का परिणाम यह रहा कि इस बार उन्होंने अपनी रैंक में बड़ा सुधार करते हुए 119वां स्थान हासिल किया है। वर्तमान में वे 2023 बैच के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन नई रैंक के साथ अब उनका आईएएस बनने का सपना पूरा होने की राह पर है। निश्चल की इस सफलता से बांसवाड़ा जिले सहित पूरे वागड़ क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही छात्रा की हार्ट अटैक से मौत