Site icon 24 News Update

बांसवाड़ा: विक्रम राठौड़ बने जीजीटीयू के जनसंपर्क सलाहकार

Advertisements

24 News Update बांसवाड़ा। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय ने जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से गठित 4 सदस्यीय सलाहकार मंडल में जनसंपर्क विशेषज्ञ विक्रम राठौड़ को सलाहकार (जनसंपर्क) के रूप में नामित किया है। यह मनोनयन कुलगुरु प्रो. केशव ठाकुर द्वारा किया गया।
कुलसचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार सलाहकार मंडल में पीआरओ प्रो. नरेन्द्र पानेरी, प्रो. मनोज पांड्या (विभागाध्यक्ष, हिंदी) एवं डॉ. राकेश डामोर (अधिष्ठाता, विधि) को भी शामिल किया गया है। यह मंडल विश्वविद्यालय की नीतियों, उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ जनसंपर्क रणनीतियों को सुदृढ़ करने में मार्गदर्शन देगा।

Exit mobile version