Site icon 24 News Update

अयोध्या करती है आव्हान ठाठ से किया मंदिर निर्माण सहित भजन प्रस्तुत किए

Advertisements

24 News Udpate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। शौर्य दिवस पर राम मंदिर आंदोलन में शहीद हुए सनातनियों को श्रद्धांजलि देते हुए श्री रामेश्वर भक्त मंडल का 103वाँ रामायण मनका 108 और हनुमान चालीसा पाठ भोईवाड़ा निवासी यजमान अशोक और दिलीप भोई के निवास पर आयोजित हुआ।
दिलीप भोई ने पूजा कर दीप प्रज्वलित किया। नयन भोई, भव्य भोई और मयंक भोई ने गुरु वंदना, सरस्वती वंदना और गणेश वंदना की। दिव्यराज ने मंडल का स्वागत किया।
भव्य भोई ने हनुमानजी का आव्हान कर पाठ आरंभ कराया। रोनक असावरा, चिराग भोई, विषमय भोई, ज्योति भोई, भावना भोई, तमन्ना भोई, भक्ती सुथार और आराध्या आचार्य ने रामायण चौपाइयों का गायन किया। दशरथ भोई, भावेश भोई और भूपेन असावरा ने हनुमान चालीसा पढ़ी।
भजन–गायक मुकेश भोई, रोनक असावरा और प्रितम भोई टीम ने अयोध्या करती है आव्हान ठाठ से किया मंदिर निर्माण, बीच राहों में क्यों गए हो छोड़कर, रंग रेलियाँ घेर जावू घमतु नथी सहित भजन प्रस्तुत किए।
वाद्य संगत रघुवीर भोई, मंथन भोई और दिव्यराज भोई ने दी।
बाल संत अमृतराम महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए नित्य भक्ति–आयोजन की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version