24 News Update उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और कोटड़ा वृत्ताधिकारी डूंगरसिंह चूंडावत के सुपरविजन में बेकरिया थानाधिकारी उत्तमसिंह ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण संख्या 84/2026 में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में फौजाराम पुत्र सोनाराम और उसका बेटा लसमा उर्फ लक्ष्मण निवासी बुजेरी फला खाम, थाना बेकरिया शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को खेतुबाई पत्नी करमाराम निवासी बुजेरी फला खाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 23 मई को उसका पति करमा और दोनों बेटियां नदी की तरफ मवेशी ढूंढने गए थे। इसी दौरान आरोपी फौजाराम और उसका बेटा लक्ष्मण गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे और करमा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर वार के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। मामले में आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में बेकरिया थानाधिकारी उत्तमसिंह के साथ उप निरीक्षक शान्तिलाल, नरपत सिंह, कांस्टेबल सीताराम, हिमांशु, प्रभुराम, लोकेश और चालक कांस्टेबल दिनेश कुमार की अहम भूमिका रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading