Site icon 24 News Update

RTF फाइनेंशियल सर्विसेज में POSH अधिनियम पर जागरूकता सत्र

Advertisements

24 News Udpate उदयपुर। RTF फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा. लि. में कार्यस्थल पर सुरक्षित व संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से POSH अधिनियम–2013 पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. राजश्री गांधी ने कर्मचारियों को अधिनियम की भावना, कानूनी प्रावधानों, अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी।
डॉ. गांधी ने सम्मानजनक व्यवहार, अनुचित आचरण की पहचान, आंतरिक शिकायत समिति (ICC), शिकायत प्रक्रिया व गोपनीयता पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से व्यावहारिक समझ विकसित की। कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक श्ववेक दलावत ने डॉ. गांधी का आभार व्यक्त किया। RTF प्रबंधन ने सत्र को उपयोगी व प्रेरक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

Exit mobile version