24 News Update उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र स्थित सांगवा मार्ग पर बीती रात अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने हिताशी कंपनी के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया, लेकिन मजबूत लॉक सिस्टम और सुरक्षा संरचना के कारण वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। एटीएम पर उस समय कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।घटना सीसीटीवी में कैदरात करीब 15 से 20 मिनट तक बदमाश लोहे के सरिए से मशीन तोड़ने की कोशिश करता दिखा। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह बार-बार सरिया मारकर एटीएम को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करता रहा, लेकिन मशीन पूरी तरह टूट नहीं पाई। मजबूरन उसे बिना कैश लिए ही लौटना पड़ा।सुबह पैसे निकालने पहुंचे व्यक्ति ने देखा नुकसानसुबह एक स्थानीय व्यक्ति जब पैसे निकालने एटीएम पहुंचा तो मशीन टूटी हुई देखकर हैरान रह गया। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।पुलिस जांच में जुटीसूचना मिलते ही डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम की स्थिति की जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद एटीएम संचालित करने वाली कंपनी को भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को और कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: उदयपुर में तीसरे बीच वॉलीबॉल मुकाबले में रोमांच, VELS और SRM ने जीते स्वर्ण पदक तेरापंथ की उद्गम स्थली केलवा पधारे तेरापंथ के सरताज आचार्य महाश्रमण