24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया। रविवार को हुई बैठक में अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के सभी 22 विधायक मौजूद थे। दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण अवकाश रहेगा। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। संभावना है कि भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर नियुक्त किया जाएगा। भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने घोषणा की कि 25 फरवरी को विधानसभा में CAG की 14 लंबित रिपोर्टें पेश की जाएंगी। इनमें AAP सरकार की कथित शराब नीति से दिल्ली को हुए 2026 करोड़ रुपये के नुकसान का उल्लेख होगा। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में उपस्थित रहे। CM रेखा गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कीदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिली थीं। शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगी। CM बनने के बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया था। साथ ही, आतिशी सरकार द्वारा स्थानांतरित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में लौटने के निर्देश दिए गए थे। CAG रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री का बयानरेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने शपथ लेने के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोका हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि CAG की रिपोर्ट में कई अहम तथ्य सामने आएंगे, जिससे दिल्ली की जनता को वास्तविकता का पता चलेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 1 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी गई ’लेडी डॉन’ जोया खान, गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी पूर्व मंत्री रामलाल जाट, एडीजी आनंद श्रीवास्तव के भाई अरविंद श्रीवास्तव और अन्य आरोपियों के खिलाफ CBI जांच पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक