Site icon 24 News Update

आरसीआइटी कंप्यूटर कोर्स में सर्वोधिक एडमिशन करने वाले आसींद ITGK ज्ञान केंद को किया समानित

Advertisements

24newsupdate आसींद। राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सर्विस प्रोवाइडर अग्रवाल एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड का वार्षिक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह भीलवाड़ा नगर निगम महाराणा प्रताप सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे क्षेत्र के इन टेक कंप्यूटर्स के संचालक डॉ. दीपक कुमार चौधरी को भीलवाड़ा जिले में आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स में सर्वाधिक प्रवेश करने पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी द्वारा उत्कृष्ट आईटीजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, ओमप्रकाश नरानीवाल, भाजपा पूर्व जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी, आरकेसीएल मार्केटिंग हेड अभय शंकर, अग्रवाल एजुकेशन के डायरेक्टर अभिषेक लोहिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version