24 News Update इंदौर / सिलीगुड़ी : लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के शैक्षणिक उपक्रम क्वाइटक्वार्टर्स एजु हब प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सत्र 2026 से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु “हाई प्रो ट्यूटर कार्यक्रम” शुरू किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए संचालित होगा। मुख्य बिंदु: नियमित पढ़ाई के साथ कला, संगीत, नृत्य और खेल प्रशिक्षण। प्रत्येक शनिवार कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ। सप्ताह में एक दिन खेल प्रशिक्षण और समूह चर्चा। मानसिक संतुलन हेतु पाथ ऑफ लिविंग नैचुरोपैथी के सहयोग से निःशुल्क परामर्श सत्र। छात्रवृत्ति योजना:70% अंक – 40% शुल्क छूट80% अंक – 50% शुल्क छूट90% अंक – 60% शुल्क छूट98% अंक – 100% शुल्क छूटसमूह अध्यक्ष विनायक लुनिया के अनुसार, यह पहल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास के अवसर प्रदान करेगी तथा बेहतर परिणाम हेतु प्रेरित करेगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.