24 News Update उदयपुर। जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें पेशेवर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर ने 66वें केंद्रीय आवासीय प्रशिक्षण शिविरों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जून माह में प्रदेश के तीन प्रमुख केंद्रों — माउंट आबू, जयपुर और बांसवाड़ा में इन आवासीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें भविष्य के ओलंपिक और नेशनल गेम्स के लिए तैयार करना है।उन्होंने बताया कि माउंट आबू में आयोजित होने वाले 66वें केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। वहीं जयपुर मुख्यालय पर फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी और साइक्लिंग में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा खो-खो और भारोत्तोलन में केवल बालक खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे।केंद्रीय जनजाति प्रशिक्षण शिविर बांसवाड़ा में वॉलीबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, खो-खो, फुटबॉल और हैंडबॉल में बालक-बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि बास्केटबॉल में केवल बालक खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे।खिलाड़ी आवेदन पत्र राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं अथवा जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए 30 जून 2026 को खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष तथा अधिकतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है। अर्थात प्रशिक्षणार्थी की आयु 30 जून 2026 को 14 वर्ष से कम एवं 17 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, स्कूल प्रमाण-पत्र अथवा सरपंच द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर में आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, लवकुश इंडोर स्टेडियम, चेतक सर्कल उदयपुर कार्यालय में आवेदन 12 मई 2026 तक जमा कराए जा सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation IPMAT इंदौर 2026 परीक्षा संपन्न, क्वांटिटेटिव MCQ सेक्शन रहा सबसे चुनौतीपूर्ण माण्डवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर के घर से पैंथर की खाल बरामद