24 News Update निम्बाहेड़ा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नवीन निम्बाहेड़ा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा रहे। समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा नगर महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि देवकरण समदानी, व्यापार प्रकोष्ठ एवं विधायक प्रतिनिधि जिला सह संयोजक गजेन्द्र नवलखा तथा नगर मंत्री आशीष बोड़ाना, राउमावि मरजीवी के वरिष्ठ अध्यापक अशोक श्रीमाली अशोक मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर संस्था प्रधान मधु ढाबरिया के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफकर्मियों द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी एवं उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात संस्था प्रधान ढाबरिया ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सहशैक्षणिक गतिविधियों एवं वर्षभर के कार्यों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज की प्रगति का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं कल का सशक्त नेतृत्व हैं और शिक्षा के माध्यम से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। नवलखा ने छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने, सकारात्मक सोच रखने एवं शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा शैक्षणिक एवं रचनात्मक क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए शीघ्र ही विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन भी दिया, जिससे छात्राओं को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, सर्वाधिक उपस्थिति एवं वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा।
कार्यक्रम का संचालन दीपक पुरोहित ने किया तथा आभार सीमा अग्रवाल ने व्यक्त किया। समारोह में आत्मनिर्भर भारत की जिला संयोजिका रेखारानी तिवारी, इंदु चौधरी सहित विद्यालय स्टाफकर्मी, अभिभावकगण एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading