Site icon 24 News Update

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, माली खेड़ा में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Advertisements

24 News Update फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र के ग्राम माली खेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक आलोक प्रजापति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में मुख्य अतिथियौ रामनाथ जी देवरिया विशिष्ट अभिषेक मेवाड़ा अतिथि, उदय लाल सिरौटा। अतुल विकास सिविल इंजीनियर महावीर कुमावतअभिषेक कौशिक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Exit mobile version