24 News Update शाहपुरा क्षेत्र के नई अरवड़ कस्बे में संचालित विठ्ठल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक उत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य विष्णु देवी टेलर एवं विद्यालय संचालक शांतिलाल टेलर द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर स्वागत करने के साथ हुआ।पुरस्कार स्वरूप बच्चों को पारितोषिक दिया गया इसके बाद विद्यालय के
बालक-बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अरवड़ पुलिस चौकी से कॉन्स्टेबल बाबूलाल बाजिया, तेजमल जांगिड़, शारीरिक शिक्षक केसर सिंह चौहान, समाजसेवी बजरंग लाल टेलर, मोतीनाथ, रामदयाल जाट, शिक्षक गोपाल लाल कुमावत, भंवर लाल कुमावत, सम्पत प्रजापति, कैलाश प्रजापति, उपसरपंच देवरिया दुर्गालाल माली, कमलेश कीर, शिवराज कीर, पत्रकार सूरज वर्मा, सत्यनारायण टेलर, विजय कुमार डांगी, कन्हैयालाल टेलर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।एवं विद्यालय स्टाप व बालक बालिकाओं सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे
कार्यक्रम का सफल संचालन नदीम बिसायती द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
नई अरवड़ में विठ्ठल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव: रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, स्नेह मिलन में उमड़ा जनसैलाब

Advertisements
