24 News Update उदयपुर। कृषि विश्वविद्यालय के 1461 पेंशनरों की पेंशनर वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रविवार15 मार्च को आरसीए सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों में विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कुलपति, डीन, डायरेक्टर और प्रोफेसर पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं। सम्मेलन में पेंशनरों को सम्मानित करने के साथ ही उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। मुख्य अतिथि बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. दुबे होंगे, जबकि अध्यक्षता उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ करेंगे। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में पेंशनर सदस्य और विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े वरिष्ठजन भाग लेंगे। कार्यक्रम में पेंशनरों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। यह जानकारी वीरेंद्रसिंह सोलंकी ने दी।
कृषि विश्वविद्यालय पेंशनर वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक सम्मेलन कल

Advertisements
