24 News update उदयपुर। सवीना फल-सब्जी मंडी परिसर रविवार को मानवता और सेवा के रंगों से सराबोर नजर आया, जब अमर शहीद हेमू कालानी एवं युवा व्यवसायी स्वर्गीय सच्चानंद सचदेव की स्मृति में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 105 यूनिट रक्तदान हुआ, जबकि सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
आयोजन से जुड़े दामोदर नारवानी ने बताया कि शिविर के दौरान डीटी दीपमाला चौधरी होम्योपैथिक द्वारा 105 लोगों को नि:शुल्क परामर्श व दवाइयां दी गईं। वहीं डॉ. खुशबू अरोड़ा ने 35 जरूरतमंदों को फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान कीं।
रोटरी मीरा के सहयोग से 150 लोगों की हड्डियों की गुणवत्ता जांच (BDM) की गई, जबकि हेल्थ वन हॉस्पिटल की टीम ने 100 लोगों की ब्लड प्रेशर व शुगर जांच की। शिविर खासतौर पर मंडी में कार्यरत हम्मालों, कृषकों और श्रमिकों के लिए राहत का केंद्र बना।
पवन कालरा ने बताया कि यह सेवा शिविर ग्रुप द्वारा पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा 17वां शिविर है, जिसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता और समय-समय पर स्वास्थ्य सहयोग प्रदान करना है।
शिविर में सिंधी समाज अध्यक्ष प्रताप चुग, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलजी मीणा, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, मंडल अध्यक्ष, आलोक स्कूल संस्थापक प्रदीप कुमावत, विजय आहूजा, अमृत मेनारिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में SMY युवाज के बंटी मामनानी, नितेश देवानी, उमेश तलरेजा, हितेश चावला, जॉनी खिलवानी, हितेश मंदवानी, सुरेश मलानी, मुकेश रामेजा, जितेंद्र भैरवानी और राकेश माली का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश खिलवानी ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
सवीना मंडी में सेवा की मिसाल, 105 यूनिट रक्तदान, अमर शहीद हेमू कालानी व स्व. सच्चानंद सचदेव की स्मृति में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

Advertisements
