कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए देश की सेना के अभिनन्दन के क्रम में नगर के डिवाईन चाइल्ड्स पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के तत्वावधान में रविवार को कल्याण चौक पर श्एक शाम ऑपरेशन सिन्दूर के नामश् का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा देशभक्तिबसे ओतप्रोत बहुत ही आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचन्द कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, ब्रह्मकुमारी की शिवली दीदी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा मंगल कलश लिए अतिथियों को तिलक लगाकर एवं अतिथियों द्वारा भारत माता व सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना, वंदे मातरम् तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रेम बाहेती के द्वारा समस्त अतिथियों व वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य अतिथियों के लिए स्वागत उद्बोधन दिया गया।कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कृपलानी तथा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पूर्व सैनिकों दिलीप सिंह राठौड़, नरेंद्र वैष्णव, विजय सिंह, सतीश कुमार तथा सुनील कुमार अहीर का मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व इन पूर्व सैनिकों को गाजे-बाजे के साथ मंच पर लाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की बालिकाओं द्वारा पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तथा उसके परिणाम स्वरूप पाकिस्तान द्वारा समर्पण तक के घटनाक्रम पर आधारित नाट्य रूपांतरण थीम की प्रस्तुति रही, जिसे बच्चों ने जीवन्त बना दिया तथा उपस्थित अतिथियों एवं आमजन को भाव विभोर कर दिया। बच्चों के अभिनय के साथ ही उनके हाथों में हमारे देश के रियल हीरोज नाम से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वायुसेना के अमरप्रीत, नौसेना के दिनेश त्रिपाठी, थलसेना के उपेंद्र त्रिपाठी, व्योमिका सिंह, सोफिया कुरैशी, अजीत डोभाल के बड़े-बड़े पोस्टर लिए, उन्हें सम्मान देते दिखाई दिए। इसके अलावा बालकों द्वारा तथा स्टाफ शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की भी सभी ने सराहना की।मुख्य अतिथि कृपलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों द्वारा जिस तरह से हमारे देश की सुरक्षा की जा रही है, वह हमारे लिए गर्व की बात है। विधायक कृपलानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस इस प्रकार के आयोजन से बच्चों तथा युवाओं में अपने देश के प्रति कर्तव्य और सम्मान के भाव जागृत होते हैं। इस अवसर पर देश की सुरक्षा और प्रगति सहित सैनिकों के प्रति शुभकामनाओं के लिए में श्री हनुमान चालीसा तथा महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप भी किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सैनिकों के सामने आने वाली समस्याओं एवं मुसीबतों के बारे में बताया।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पेंशनर समाज अध्यक्ष मानमल शर्मा, वरिष्ठजन भजन जिज्ञासु, जीआर गर्ग, डॉ. जेठानंद खत्री, खेमचंद कृपलानी, डॉ. जे.एम. जैन, नानालाल भूतड़ा, जगदीश खंडेलवाल, मोतीलाल अहीर, राधेश्याम जोशी, मनोहर लाल चौधरी आदि सहित वरिष्ठ नागरिक तथा नगर पालिका सहायक अभियंता टिंकू सिंह, पुष्कर सोनी, आर.के.रायपुरिया, के.बी. रायपुरिया, प्रकाश चेलावत, गोविंद राठी, दिनेश धाकड़, दिनेश पहाड़िया, मयंक चौधरी, दीपक अग्रवाल, रतन नुवाल, शौकीन जैन, रेखारानी तिवारी, वर्षा कृपलानी, दिनेश रोनी, बलवीर सिंह नाहर, कमलेश सहलोत, राकेश मालीवाल, राजेश जारोली, राजेश मेहता, तरुण सालेचा, अनिल पगारिया, सुरेंद्र खेरोदिया, सुरेश गर्ग, गिरीश श्रीमाल, रमेश जांगिड़, सुरेश कुदाल, बी.सी. पांडे, घनश्याम जोशी एवं विद्यालय स्टाफ, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्तजनों द्वारा पहलगाम घटना तथा बाद में मारे गए आम नागरिकों एवं शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर, दो मिनट का मौन रखा गया। समापन पर विद्यालय सचिव भावना बाहेती ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्राओं श्रुति गर्ग तथा जेसिका प्रजापत ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक कृपलानी ने भाजपा कार्यालय पर की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश फाइनल मैच अकाय क्रिकेट अकादमी ने आर्यावर्त क्रिकेट क्लब से जीता 11 रन से फाइनल मैच