Site icon 24 News Update

शहर के निजी हॉस्पिटल में बिल में गड़बड़ी का आरोप, अधिकारी बोले जानकारी नही जांच करवाएंगे

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा-शंभूपुरा (कविता पारख)चित्तौड़गढ़ शहर के बाइपास रेलवे फाटक के पास स्थित दक्ष हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे पेशेंट के परिजन के साथ स्टाफ द्वारा बत्तमीजी एव बिल में धांधली का मामला सामने आ रहा रहा, यह बुधवार को दिनभर चर्चा का विषय रहा।
जानकारी में सामने आया कि दक्ष हॉस्पिटल में एक पेशेंट के इलाज के बाद परिजनों को बिल थमाया गया, जिसमे काफी अंतर होने पर पूछने पर बताने ओर बिल सही करने के बजाय उल्टा एक महिला चिकित्सक वीडियो बनाती हुई परिजन के साथ बत्तमीजी करती हुई, पुलिस को बुलाने की धौंस देने लगी तो माहौल ओर गरमा गया जिस पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरविंद सनाढ्य समझाइस कर मामले को बैठकर निपटाने का प्रयास करते नजर आए।
मामले की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला चर्चा का विषय बन गया, लोगो का कहना ही कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है और वो ही लोगो के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकते है, साथ ही बिल में गड़बड़ी भी बड़ा विषय बन गया।
इधर मामले को लेकर कोतवाली सीआई तुलसीराम से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया इस सम्बंध में किसी ने कोई रिपोर्ट अभी तक नही दी है है।
दूसरी ओर मामले पर सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता ने बताया अभी तक मुझे मामले की जानकारी नही है ऐसा हुआ है तो पता करवाते है।

Exit mobile version