Advertisements
24 News update पाली। जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार गुरुवार रात पाली शहर और रोहट क्षेत्र में पौने 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान शहरवासियों को अपने घरों की लाइटें बंद रखने का अनुरोध किया गया। सड़कों की स्ट्रीट लाइटें डिस्कॉम द्वारा बंद कर दी गईं।
पुलिस के गश्ती वाहन सायरन बजाते हुए सड़कों पर नजर आए और जहां-जहां घरों में लाइटें जलती दिखीं, वहां उन्हें तुरंत बंद करवाया गया। अधिकांश मोहल्लों में नागरिकों ने स्वयं अपनी लाइटें बंद कर जागरूकता का परिचय दिया।
इस दौरान शहर की कई मस्जिदों से भी सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया और लाइट बंद रखने की अपील की गई, जिससे ब्लैकआउट का प्रभाव व्यापक रहा।

