24 News Update कानोड (राहुल पाटीदार)। नगर में नवरात्रा उत्सव के निमित्त जगह जगह गरबा पंडाल में देवी प्रतिमा स्थापित कर डांडिया नृत्य हो रहे है । देवालयों में देव प्रतिमाओं को सजाया जा रहा है तो घरों में घट स्थापना कर लोग दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं । ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मन्दिर में अखण्ड मानस पाठ हो रहा है । समिति से जुडे डाक्टर ओमेन्द्र व्यास ने बताया कि मानस पाठ के निमित्त चौबीस घंटे में चौबीस अलग अलग पाठक अनवरत मानस पाठ कर रहे है । पाठकों में कई पाठक ऐसे है जो लगातार तीस वर्षों से नवरात्रा के अवसर पर लक्ष्मीनारायण मन्दिर में मानस पाठ कर रहे है । डां. ओमेन्द्र ने बताया कि मानस पाठक अनुशासित समय का पालन करते हुए अपने नियत समय पर स्वतः पाठ करने पहुंच रहे है । समिति से जुडे तरूण कान्त व शुधांशु व्यास ने प्रतिवर्ष के पाठकों के अतिरिक्त नए पाठकों को भी जोडा ताकि यह परंपरा सतत चलती रहे। नवरात्रा में नव दिन के नो पाठ के पश्चात दशमांश हवन होगा । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में 27 सितंबर को रंगारंग सिंधी सांस्कृतिक महोत्सव, दिखाई देगा समाज की समृद्ध परंपरा “एबीवीपी का 9वें दिन भी विश्वविद्यालय बंद, कुलपति के खिलाफ नारेबाजी व सद्बुद्धि यज्ञ , कुलपति के बयान पर विरोध – मंत्री बोले, असली गुंडई कुलपति ने की”