24 News Update चित्तौड़गढ़ . राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ में 3.100 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने अफीम की तस्करी करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मारुति इको कार में अवैध अफीम का परिवहन कर रहे थे, जिन्हें कार्रवाई के दौरान पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई दिनेश एम.एन., अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के निर्देशन में एजीटीएफ टीम द्वारा अंजाम दी गई।
राजस्थान पुलिस ने कहा कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और इस दिशा में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।
चित्तौड़गढ़ में एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.100 किलो अवैध अफीम जब्त; दो सगे भाई गिरफ्तार

Advertisements
