24 News Update उदयपुर। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने आगरा कैंट–असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बुधवार से स्थायी कर दिया है, जिससे अब इस ट्रेन का किराया भी कम हो गया है। पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित होने के कारण यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ता था, लेकिन स्थायी होने के बाद किराए में उल्लेखनीय कमी आई है।नई दरों के अनुसार सेकंड एसी का किराया 1735 रुपए से घटकर 1460 रुपए, थर्ड एसी का 1235 रुपए से घटकर 1015 रुपए और स्लीपर का किराया 460 रुपए से कम होकर 395 रुपए हो गया है। इससे नियमित यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा अपेक्षाकृत सस्ती हो जाएगी।रेल मंत्रालय की जानकारी के अनुसार अब इस ट्रेन को नियमित नंबर भी प्रदान किए गए हैं। आगरा कैंट से चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर 20178 और असारवा से चलने वाली ट्रेन का नंबर 20177 रहेगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी—आगरा कैंट से सोमवार और मंगलवार को छोड़कर तथा असारवा से मंगलवार और बुधवार को छोड़कर।समय-सारणी के अनुसार आगरा कैंट से ट्रेन शाम 6:45 बजे रवाना होकर बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशवराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली जंक्शन, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी और हिम्मतनगर होते हुए सुबह 11 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन असारवा से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।इस उपलब्धि पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उदयपुर में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई अन्य प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं, जिन पर सर्वे के बाद जल्द निर्णय होने की उम्मीद है। साथ ही उदयपुर को दक्षिण भारत से बेहतर जोड़ने की दिशा में भी काम जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पक्षियों के लिए परिंडा अभियान की शुरुआत: ग्राहक पंचायत ने 5 हजार परिंडे वितरण का लिया संकल्प फर्जी विक्रय पत्र से जमीन हड़पने का मामला दर्ज, दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस