24 News Update उदयपुर: अपना घर आश्रम, उदयपुर में एक अत्यंत भावुक एवं हृदयस्पर्शी घटना देखने को मिली, जब 15 दिनों से बिछड़ा हुआ पुत्र अपने माता-पिता से पुनः मिल पाया।आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि दिमागी स्थिति कमजोर होने के कारण लोकेश भाट प्रभुजी अपने घर से बिना बताए निकल गए थे और दिनभर लावारिस एवं बेसहारा अवस्था में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी दौरान उन्हें श्री धर्मेंद्र जी माली ने देखा और संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर आश्रम में सूचना दी। सूचना मिलते ही आश्रम की टीम ने रात्रि में तत्काल पहुंचकर लोकेश का रेस्क्यू किया तथा उन्हें आश्रम में सेवा, उपचार एवं देखभाल हेतु भर्ती किया गया। उधर परिवारजन अपने पुत्र की खोज में भटकते हुए सुखेर थाने पहुंचे, जहां से उन्हें जानकारी मिली कि लोकेश अपना घर आश्रम, बेदला उदयपुर में सुरक्षित हैं। यह जानकारी मिलते ही आज दिनांक 27/04/2026 को उनके पिता श्री जगन्नाथ भाट एवं माता श्रीमती गीता देवी आश्रम पहुंचे। अपने पुत्र को सकुशल देखकर मां की आंखें नम हो गईं और पिता ने आश्रम परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।इस भावुक मिलन के अवसर पर आश्रम संरक्षक श्री सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष श्री गोपाल कनेरिया, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग,सचिव श्री अशोक कोठारी एवं संयुक्त सचिव श्री सुनील चौहान की उपस्थित मेंआवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात आश्रम की आजीवन सदस्या श्रीमती सर्वेश जी चौहान एवं श्रीमती अल्पना जी गर्ग द्वारा लोकेश प्रभुजी का तिलक एवं उपर्णा पहनाकर स्नेहपूर्वक विदाई दी गई। तत्पश्चात उन्हें उनके परिवार के साथ उनके निवास रेवारियों का गुड़ा, गिरवा, उदयपुर (राजस्थान) के लिए सकुशल रवाना किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रेनों में पालतू जानवर ले जाने पर रेलवे सख्त: बिना बुकिंग पकड़े गए तो 6 गुना तक जुर्माना राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दिया कैट के भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को पूर्ण समर्थन : मनीष गलूंडिया