24 News Update उदयपुर। देशव्यापी व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के उपयोग पर लगाई गई रोक के क्रम में गुरुवार को जिला रसद अधिकारी प्रथम, सुश्री सृष्टि डबास के निर्देशन में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफलिंग की रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई। अवैध तरीके से एक सिलेण्डर से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करने एवं कालाबाजारी की शिकायत पर प्रवर्तन अधिकारी गिर्वा डॉ. निशा मुन्दडा एवं प्रवर्तन अधिकारी (शहर) मानसी पण्ड्या द्वारा आरके सर्कल के पास पेट्रोल पम्प शिव कॉलोनी हॉकर एचपी गैस एजेंसी द्वारा एक घरेलू सिलेण्डर से कमर्शियल सिलेण्डर में गैस का ट्रासफर किया जा रहा था अतः मौके पर कुल 16 घरेलू 02 कमर्शियल एवं गैस ट्रासफर करने की बांसूरी जब्त की गई।जिला रसद अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यवाहियों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रावधानों के आलोक में कार्यवाही की जायेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आयड़ तीर्थ में आचार्य जगच्चन्द्र सूरि महाराज की गुरु प्रतिमा एवं आठ आचार्यों के चरण पादुकाओं की स्थापना उदयपुर में 48 घंटे में पीएनजी कनेक्शन जारी करने के दिए निर्देश