● 15 हजार रुपये ईनामी गिरफ्तार : पिलानी के एक फैक्ट्री मालिक को गन पॉइंट पर धमकी देकर 8.23 लाख की लूट के मामले में था वांछित● 2 साल से था फरार, करणी विहार थाना क्षेत्र से किया डिटेन, पिलानी पुलिस को सौंपा 24 न्यूज़ अपडेट जयपुर । एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर झुंझुनू जिले के थाना पिलानी इलाके में 2 साल पहले एक फैक्ट्री मालिक को गन पॉइंट पर धमकी देकर 8.23 लाख रुपए की लूट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दर्शन सिंह जाट पुत्र महेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू (25) निवासी गांव मोरका थाना बहल हाल वार्ड नंबर एक लूहारू को जयपुर के करणी विहार थाना इलाके से डिटेन किया है। आरोपी 15000 रुपए का इनामी है, जिसे झुंझुनू पुलिस को सौंप दिया गया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स श्री दिनेश एमएन ने बताया कि उप महानिरीक्षक पुलिस श्री योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय से विभिन्न टीमों को आसूचना संकलन कर वांछित बदमाशों, गैंगस्टर, तस्करों इत्यादि की धर पकड़ के लिए विभिन्न शहरों में भेजा गया है। एडीजी श्री एमएन ने बताया कि एएसपी श्री शर्मा के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में एएसआई शंकर दयाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, कमल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम, कांस्टेबल चालक सुरेश कुमार को आसूचना संकलन के लिए रवाना किया गया था। शुक्रवार को टीम के सदस्य एएसआई शंकर दयाल एवं हेड कांस्टेबल कमल सिंह को आरोपी दर्शन सिंह के बारे में आसूचना प्राप्त हुई थी। आसूचना को गठित टीम द्वारा विकसित किया गया। जिसमें आरोपी के करणी विहार थाना क्षेत्र में फरारी काटने की पुख्ता जानकारी मिली। लगातार पीछा कर टीम ने आरोपी दर्शन सिंह को डिटेन कर पिलानी पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में जमीनी विवाद, लूट, डकैती, मारपीट आदि के कई प्रकरण दर्ज है। यह है मामला लाहुंदा रोड पिपली स्थित कपास फेक्ट्री धुनेश्वर एग्रो इंडस्ट्री के मालिक अनूप कुमार शर्मा निवासी मण्डावरा उदयपुरवाटी ने 28 जनवरी 2023 को रिपोर्ट दी थी कि दोपहर 3.30 बजे वह अपने साथी मूलचंद के साथ गेट पर बैठ बाते कर रहा था। तभी एक कार से 2 लडके उतरे। एक के हाथ मे पिस्टल और दूसरे के हाथ मे धारधार कुल्हाडी थी। उनका एक साथी गाडी के अन्दर था। तीनों युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। दोनो ने उन्हें धमकाना चालू कर दिया। एक लडके ने उ पर पिस्टल तान दी और दूसरा ऑफिस मे घुस गया और स्टाफ को धमका कर बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर बाहर पिस्टल ताने खड़े लड़के ने दूसरे हाथ से एक और छोटी पिस्टल निकाल उन सब पर तान दी। दूसरा लडका ऑफिस में रखे नगदी लगभग 8,23,530 रूपये उठा लिए। इसके बाद तीनों हथियार बंद लुटेरे नगदी लेकर कार से लाडुन्दा की तरफ भाग गये। रिपोर्ट पर थाना पिलाने में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें फरार आरोपी दर्शन सिंह की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया। एएसपी श्री शर्मा के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में की गई इस संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई शंकर दयाल, हेड कांस्टेबल कमल सिंह एवं पिलानी एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल शशिकांत की विशेष भूमिका तथा हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम व कांस्टेबल चालक सुरेश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। थाना पिलानी से एसएचओ रणजीत सेवदा सहित एजीटीएफ पिलानी से हेड कांस्टेबल संदीप गांधी, कांस्टेबल पंकज, सुरेश, हरीश, अमित एवं योगेंद्र शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला दिवस पर मिली सुरक्षा की सौगात महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला नेताओं, उद्यमियों और खिलाड़ियों संग किया संवाद