शॉपिंग साइट से महंगे सामान कैश ऑन डिलीवरी पर मंगाते, गलत पते पर पहुंचे डिलीवरी बॉय के कॉल करने पर सुनसान जगह बुला लूट लेते पार्सल से मंगाई गई 35000 रुपए की घड़ी बरामद 24 News Update जयपुर। अलवर जिले की थाना सदर पुलिस ने डिलीवरी बॉय से लूट के तीन आरोपियों लक्ष्य जाट पुत्र जसवन्त सिहं (19) निवासी शिवाजी पार्क, शुभम शर्मा पुत्र रामौतार शर्मा (22) निवासी गाँव सैथली थाना सदर अलवर हाल किरायेदार शिवाजी पार्क एवं आयूष सैनी पुत्र घनश्याम सैनी (22)-निवासी स्कीम नम्बर 10 थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई 35000 रुपए की घड़ी बरामद कर ली है। एसपी संजीव नैन ने बताया कि घटना के सम्बंध में बुधवार को थाना सदर पर पीड़ित डिलीवरी बॉय ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई की 05 मई की दोपहर करीब 02.30 बजे ऑनलाईन ऑर्डर की डिलीवरी देने आया तो 04 लडको ने उससे डिलीवरी पैकेट छीन लिया व मोटरसाईकिल की चाबी लेकर स्विफ्ट कार से फरार हो गये। रिपोर्ट पर थाना सदर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रियंका एवं सीओ ग्रामीण शिवानी आईपीएस के निर्देशन व एसएचओ रमेश सैनी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 बाल अपचारी को निरूद्ध किया गया तथा पार्सल से मंगवाई गई 35 हजार की घडी भी बरामद की गई। तरीका वारदातः- ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स से महंगे सामान को कैश ऑन डिलीवरी पर ऑर्डर करते है। सामान की डिलीवरी के लिए गलत पता सेव कर देते है। डिलीवरी बॉय को उक्त एड्रेस नही मिलने पर वह ग्राहक को कॉल कर बात करता है, तो उसे सुनसान जगह पर बुला मंगाया हुआ पार्सल छीनकर भाग जाते है। पुलिस अब यह जानने में लगी है कि इन्होंने अब तक इस प्रकार की कितनी वारदातें की है। इस कार्रवाई में थाना सदर से एसएचओ रमेश सैनी सहित एएसआई कुसुम नरूका, कमालदीन, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र, सतीश, कांस्टेबल भगत राज, हितेश, दिलीप, फूल सिंह व मनोज शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतापगढ़ में धोलापानी पुलिस की कार्रवाई : 1 लाख रूपये के ईनामी सुनील मीणा को पुलिस से बचाने आश्रय देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार झालावाड़ में थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई : 5 हजार रुपये इनामी मोस्ट वान्टेड हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार